ड्रस तस्कर सोपोर (फोटो सोर्स- आईएएनएस) 
जम्मू कश्मीर

सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Drug Peddlers Arrested in Kashmir: 100-दिवसीय नशा मुक्त अभियान में सोपोर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

अमन मौर्या

Sopore Police Action: जम्मू-कश्मीर में 100-दिवसीय नशा मुक्त अभियान में सोपोर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सोपोर पुलिस द्वारा पहली कार्रवाई में पोस्ट वारपोरा ने तस्करों के खिलाफ जनवारा क्रॉसिंग पर एक नाका लगाया। चेकिंग के दौरान, जनवारा से वारपोरा की ओर आ रहे दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैसल मजीद मीर निवासी जानवारा और नसीर अहमद लोन निवासी हाथलांगू के रूप में हुई है। इस बाबत पुलिस स्टेशन सोपोर में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

अल्प्राजोलम की गोलियां मिलीं

दूसरी कार्रवाई में, पुलिस पोस्ट वारपोरा ने मालपोरा क्रॉसिंग पर एक और नाका लगाया। चेकिंग के दौरान जनवारा से मालपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद हुईं। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन सोपोर में एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

कोडीन फास्फेट बरामद

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ समय से नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस कड़ी में सोपोर पुलिस द्वारा की गई तीसरी कार्रवाई में, पुलिस पोस्ट बस स्टैंड के अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान, शालीमार कॉलोनी सोपोर में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर, उसके कब्जे से नशीला पदार्थ कोडीन फास्फेट बरामद हुआ, जिसे कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर जावेद टुगू निवासी नूरबाग निवासी सोपोर के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन सोपोर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसके स्रोत तथा इसमें शामिल व्यापक संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

सोपोर पुलिस का कहना कि पूरे जिले में नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल सभी लोगों से कानून के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। इसके पहले 20 अप्रैल को पुलवामा में पुलिस ने दो बाइक सवार तस्करों को हेरोइन के साथ पकड़ा था। नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पोस्ट नेवा पुलवामा द्वारा पकड़े गए बाइक के सीट के निचे रहे रंग के पॉलीथीन बैग में हेरोइन जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद किया। इसका वजन लगभग 7.50 ग्राम था। पकड़े गए व्यक्तियों ने खुद को बटपोरा निवासी बताया था।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे