घाटी में लगाए गए पोस्टर 
जम्मू कश्मीर

पहलगाम का बदला अभी बाकी है...घाटी में लगाए गए पोस्टर, आतंकियों की सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख

पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर 3 वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए हैं। ये आतंकी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे।

अर्पित शुक्ला

कश्‍मीर: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्‍या करने वाले आतंकी अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगे हैं। कश्‍मीर में अब इन आतंकियों के पोस्‍टर भी लगा दिए गए हैं। पुलिस ने दीवारों पर पोस्टर चिपकाए हैं। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर 3 वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए हैं।

यह आतंकी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे। इनके बारे में सूचना देने वालों को 20 लाख का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद यह आतंकी दक्षिण कश्‍मीर के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

24 घंटे अलर्ट मोड पर नेवी

इससे पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि, ‘नौसेना सर्विलांस, डिटेक्शन में लगी हुई थी। हमने मल्टीपल सेंसर्स और इनपुट्स दिए। हमने उन खतरों को पहचाना, जिन्हें तुरंत न्यूट्रिलाइज्ड किया जाना था। ड्रोन, हाईस्पीड मिसाइल और एयरक्राफ्ट की जानकारी दी गई, ये एडवांस रडार के जरिए दी गई। हमारे पायलट रात और दिन में ऑपरेट करने के लिए तैयार थे। हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर में मिग-29 एक्शन के लिए तैयार थे। संदिग्ध दुश्मन जहाज को कई सौ किमी. पास आने का मौका हमने पास के सालों में नहीं दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर बेटी-बहन के नाम

वहीं इससे एक दिन पहले पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में छुट्टियां मना रहे देशवासियों को धर्म पूछकर मारा गया, ये देश को तोड़ने की घिनौनी कोशिश थी। पहलगाम हमला बेहद पीड़ा देने वाला था। यह मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा थी। कश्मीर में छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ गए परिवारों को आतंकियों ने गोलीबारी कर मौत के घाट उतार दिया। हमने उन परिवारों और उन माताओं बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों और आतंक की जड़ पर हमला किया। भारत-पाकिस्तान DGMO के बीच सीजफायर पर हुई बात, भारतीय सेना ने क्या कहा?

पीएम मोदी बोले- खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा करारा जवाब देता रहेगा। पाक के साथ अब किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती है। पाक से बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद पर होगी। हमने साफ कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता है। पाक को आतंकी गतिविधि रोकनी होगी नहीं हमें फिर कड़े कदम उठाने होंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें