महबूबा मुफ्ती (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

महबूबा ने खुद बैकआउट कर बेटी पर जताया भरोसा, नए चेहरे व नए जोश के साथ PDP ने जारी की उम्मीदरावों की पहली सूची

धारा 370 खत्म होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई है। वहीं इस मामले में तेजी दिखाते हुए पीडीपी ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

शुभम पाठक

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। वहीं इस मामले में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पीडीपी के द्वारा पहली सूची में कुल 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं इस सूची में खास बात रही कि महबूबा मुफ्ती ने अपनी जगह अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती को मैदान में उतारा है।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती धारा 370 हटने के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव में नए चेहरे व नए उमंग के साथ उतरने का प्लान बना रही है, तभी तो खुद को बैकआउट कर अपनी 37 वर्षीय बेटी इल्तिजा मुफ्ती की राजनीति में एंट्री करा रही है।

किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इल्तिजा?

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीपी ने सर्व प्रथम चुनावी बिगुल फूंक दिया है, जहां पहली सूची में उम्मीदवारों के चेहरे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार पीडीपी अपनी तैयारी में है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के द्वारा खुद के पिछे रख अपनी 37 वर्षिय बेटी इल्तिजा को बिजबिहारा सीट से लड़ाना पीडीपी की एक अलग और नई रणनीति लगी, जिसकी युवा जोश के नाम पर सच होने की भी संभावना जताई जा सकती है।

कौन-कौन है सूची में शामिल

पीडीपी के द्वारा आज जारी की गई पहली सूची में आठ उम्मीदवार के नाम शामिल है। एक नजर इस सूची पर।

तीन फेज में होगो मतदान

जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव 3 फेज में कराए जाएंगे, जिसमें पहला पेज 18 सितंबर को, दूसरा फेस का चुनाव 25 सितंबर को और तीसरे फेज का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा।

लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए अहम फैसला

भारत में चुनाव को एक त्योहार की तरह माना जाता है। जिसके लिए इस बार चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी तेज कर ली है और धारा 370 हटने के बाद लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग का ये फैसला काफी अहम हो सकता है, जिसके बाग लोग वोटिंग का महत्व समझकर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक जाएं।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण