फाइल फोटो-भारतीय सेना 
जम्मू कश्मीर

LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, सेना का एक जवान शहीद; 2 गंभीर रूप से घायल

Jammu and Kashmir के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास लैंड माइन विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं। शहीद जवान अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती हुआ था।

Saurabh Pal

Land mine Blast at LoC : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास शुक्रवार को लैंडमाइन ब्लास्ट में सेना के जाट रेजीमेंट का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। घयाल जवानों को एयर एंबुलेंस से उधमपुर स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शहीद जवान अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।

जानकारी के मुताबिक हवेल तहसील के सलोत्री गांव में विक्टर पोस्ट के पास करीब दिन में 12 बजे ये विस्फोट हुआ। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घुसपैठ रोकने के लिए ये लैंड माइंस बिछाई गई थीं। हादसे के दौरान भारतीय सेना के जाट रेजिमेंट के 7 जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान लैंड माइन ब्लास्ट कर गई।

व्हाइट नाईट कॉर्प्स ने जताया दुख

सेना के व्हाइट नाईट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को कृष्णा घाटी ब्रिज के पास एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान लैंड माइन विस्फोट में रैंक 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार शहीद हो गए। सेना ने ललित कुमार के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी गई है।

जांच में जुटे सेना के अधिकारी

बताया जा रहा है कि सेना के 7 जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार हरिराम, हवलदार गजेंद्र सिंह और अग्निवीर ललित कुमार अग्रीम चौके पास रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान जमीन में दबी माइन में विस्फोट गया। इस हादसे में ललित कुमार की जान चली गई। वहीं हवलदार गजेंद्र सिंह और सूबेदार हरिराम गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना के बाद मौके पर सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकार पहुंच गए हैं।

भारतीय सेना द्वारा ही लगाई गई थी माइंस

बता दें कि ये माइंस भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान से होने वाली घुसपैठ के मद्देनजर लगाई गईं थी। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल है। इसके अलावा इन इलाकों में नियमित गश्त भी सेना करती है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक