वैष्णो देवी के रास्ते में भूस्खलन (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

वैष्णो देवी के रास्ते में भूस्खलन से मची भगदड़, दो महिलाओं की गई जान

वैष्णो देवी के नए रास्ते में सोमवार को एक बड़ा भूस्खलन हो गया। जिससे वहां उपस्थित तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ सी मच गई। इस भगदड़ में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

शुभम पाठक

कटरा: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के नए रास्ते पर आज यानी सोमवार 2 सितंबर को भूस्खलन होने की खबर सामने आई। जिससे वहां उपस्थित तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ सी मच गई। इस भगदड़ में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

आज वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर हुए भूस्खलन के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री मंदिर की ओर जा रहे थे तभी भूस्खलन के कारण वह लोहे के ढांचे के नीचे फंस गए।

इसके साथ ही रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है और एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

कटरा के लिए रवाना हुए महाजन

मिली जानकारी के अनुसार महाजन कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर में दर्शन के वास्ते आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और रास्ते पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। इससे पहले, 2022 में नववर्ष के दिन, मंदिर में भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़