जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 1,600 किलो सड़ा हुआ मांस जब्त सोर्स-सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर 1,600 किलो सड़ा हुआ मांस जब्त, संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई

Budgam Railway Station: जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलेवे स्टेशन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के पास से करीब 1600 किलो ग्राम सड़ा मांस बरामद किया गया है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर मिला सड़ा हुआ मांस

  • 1600 किलो सड़ा हुआ मांस मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन सख्त

  • खराब मांस के सेवन से फूड पॉइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं पैदा

1,600 Kg Rotten Meat Seized Budgam Railway Station: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बडगाम रेलवे स्टेशन पर देर रात चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान करीब 1,600 किलोग्राम सड़ा हुआ मांस जब्त किया गया।

इतनी बड़ी मात्रा में खराब मांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को आशंका है कि इस मांस को स्थानीय बाजारों और खाद्य आपूर्ति श्रृंखला तक पहुंचाया जा सकता था। हालांकि, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे किसकी भूमिका थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

कई विभागों ने मिलकर चलाया अभियान

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई बडगाम जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारियों, बडगाम नगर समिति और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने की। अभियान का मुख्य उद्देश्य असुरक्षित खाद्य पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाना था। टीम ने रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान लगभग 1,600 किलोग्राम सड़ा हुआ मांस बरामद किया। इतनी बड़ी मात्रा में मांस मिलने के बाद संबंधित विभागों ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू कर दिया है।

लोगों की सेहत को हो सकता था खतरा

अधिकारियों ने बताया कि सड़े हुए मांस की इतनी बड़ी खेप मिलने से यह चिंता बढ़ गई है कि कहीं इसे स्थानीय खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में शामिल करने की तैयारी तो नहीं थी। यदि ऐसा मांस बाजार में पहुंचता और लोग इसका सेवन करते तो उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। खराब मांस के सेवन से फूड पॉइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

खाद्य सुरक्षा नियमों की निगरानी पर जोर

इस घटना ने जम्मू-कश्मीर में मांस के परिवहन, भंडारण और बिक्री की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन के सामने अब यह सुनिश्चित करने की चुनौती है कि खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार हो। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और असुरक्षित खाद्य सामग्री के वितरण को रोकने की जरूरत पर जोर दिया है। इस कार्रवाई को लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे, फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे