कुलगाम में CRPF पर हमला, अब किश्तवाड़ में दो SPO लापता; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

Kulgam CRPF Attack Alert: कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के बाद सांबा और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। वहीं किश्तवाड़-सांबा क्षेत्र में गश्त के दौरान 2 अधिकारी लापता हो गए हैं।
Terrorist attack on CRPF
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमलासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Samba Border Security High Alert: कुलगाम जिले में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद, सांबा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील जगहों पर चेकपोस्ट बनाए हैं और वाहनों की जांच तेज कर दी है।

अपर रिज देहरना के इंद्रवान इलाके में गश्त के दौरान दो अधिकारियों के लापता हो गए। गश्त के दौरान स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) और ऋषिपाल और बॉबी चंद लापता हो गए हैं, जिसके बाद एक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, वे बसनान में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम को बदलने (रिलीव करने) के लिए कियार दच्छन से जा रहे थे।

कुलगाम में जवानों पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है।

तीनों सीआरपीएफ की 46 वीं बटालियन में तैनात हैं। एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

चेकपॉइंट पर तैनात थे जवान

चेक प्वाइंड पर तैनात थे। तभी अचानक गोलियां चलने और चीखने की आवाज आई। वीडियो में एक जवान चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है, 'इधर आ, जल्दी आ, गोली चल रही है।' इसके बाद फिर लगातार गोलियां चलने लगती है।

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही है।