डोडा हादसे का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

रोड से फिसलते ही उड़े गाड़ी के परखच्चे; सैकड़ों फीट दूर तक बिखरे पार्ट्स, सामने आया डोडा हादसे का खौफनाक VIDEO

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारतीय सेना के जवानों से भरी एक गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए हैं। इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

अभिषेक सिंह

Doda Army Vehicle Accident VIDEO: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारतीय सेना के जवानों से भरी एक गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए हैं। इस भयावह दुर्घटना में 7 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस भयंकर हादसे एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

बुलेट-प्रूफ आर्मी की गाड़ी में हादसे के समय 17 जवान सवार थे और वह एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी। इसी वक्त खन्नी टॉप पर ड्राइवर ने वाहन के संतुलन खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौतरफा हड़कंप मच गया।

हादसे में 7 जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही इंडियन आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत और बचाव में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। दुर्घटना में घायल जवानों के इलाज के लिए तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि 3 जवानों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया है।

सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है है कि सेना और पुलिस के लोग जब रेस्क्यू के लिए पहुंचे तो दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी के पार्ट्स दूर-दूर तक बिखरे पड़े हुए थे। दुर्घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि आर्मी वाहन के पहिए और अन्य पार्ट्स सैकड़ों फीट दूर तक पड़े हुए हैं।

उपराज्यपाल ने दुर्घटना पर जताया दुःख

इस हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। राज्यपाल कार्यालय की तरफ से एक 'एक्स' में लिखा गया, 'डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। सीनियर अधिकारियों को सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं।'

इस दर्दनाक हादसे के बाद भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घायल सैनिकों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, हादसे में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सूचना पहुंचा दी गई है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश