चेनाब नदी पर बने सलाल बांध के 3 गेट खोले गए (सोर्स- वीडियो) 
जम्मू कश्मीर

चौतरफा घिरा पाकिस्तान...आकाशीय हमले के बाद अब पानी से मचेगी तबाही, भारत ने फिर खोला चिनाब नदी के सलाल डैम का गेट

3 Gates of Salal Dam Open built on Chenab River: भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसके बाद अब चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के भी तीन गेट खोल दिए गए हैं।

मृणाल पाठक

श्रीनगर: भारत ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान को तबाह कर रही है। तो वहीं अब दूसरी तरफ एक बार फिर चिनाब नदी के सलाल डैम का गेट खोल दिया गया है। जिससे पाकिस्तान में अब पानी से तबाही मचेगी।

भारत ने चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के 3 गेट खोले हैं। आकाशीय हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को पानी से बर्बाद करने की तैयारी में है। पाकिस्तान की हेकड़ी निकाले के लिए भारत ने अब ठान ली है। पहलगाम अटैक के बाद से ही भारत पाकिस्तान में बसे आतंकिस्तान को खत्म करने में जुटा हुआ है।

नियंत्रण रेखा पर नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने चिनाब का सहारा लिया है। इससे पहले भी गुरुवार को भारत ने बगलियार और सलाल बांधों के पानी का बहाव खोला था। जिससे पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर भारत ने ये काम किया है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे लगातार असफलता ही झेलनी पड़ रही है। भारतीय सेना ने भी ये साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की तमाम कोशिशे केवल नाकाम हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो J-17 और एक F-16 विमानों को मार गिराया है। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के कई ड्रोन का भी खात्मा किया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z