छठ पूजा पर दिल्ली, यूपी व बिहार के सीएम अर्घ्य देते हुए (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

देशभर में छठ महापर्व की धूम, यूपी में योगी आदित्यनाथ, बिहार में नीतीश दिया अर्घ्य

बिहार समेत देशभर में छठ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 7 नवंबर को सूर्यदेव को शाम का अर्घ्य दिया गया। इस दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के सीएम ने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: बिहार समेत देशभर में छठ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर से हुई है। 5 नवंबर को नहाए-खाए था, उसके बाद 6 नवंबर को खरना था और आज 7 नवंबर को सूर्यदेव को शाम का अर्घ्य दिया गया। इस दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के सीएम ने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। यहां सीएम नीतीश कुमार घाट पर नहीं पहुंचे बल्कि उन्होंने सीएम आवास पर ही सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

घाट पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गोमती तट पर पहुंचकर डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम ने घाट पर मौजूद सभी व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

दिल्ली में आतिशी ने भी दिया अर्घ्य

राष्टीय राजधानी दिल्ली में सूबे की मुखिया आतिशी मार्लेना ने भी संध्या अर्घ्य देकर छठ के अवसर पूजन-अर्चन किया। आपको बता दें कि छठ का पर्व तीन दिन तक चलता है। पर्व के दूसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। यानी 8 नवंबर सुबह के अर्घ्य के साथ यह पर्व का समापन हो जाएगा।

छठ पूजा का एक विशेष महत्व है। इस पूजा में सूर्यदेव की सूर्य देव की बहन छठी माता की पूजा अर्चना की जाती है। इस पर्व पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि छठ पूजा करने से माता छठी और सूर्यदेव का आशीर्वाद संतान पर बना रहता है और उन्हें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि भी आती है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान