पहलवान बजरंग पुनिया को मिली जान से मारने की धमकी (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

पहलवान बजरंग पूनिया का कांग्रेस में शामिल होना बना जी का जंजाल, मिली जान से मारने की धमकी

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को आज यानी रविवार को फोन पर विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद चर्चा का बाजार और गर्म हो गया है।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से कम का समय शेष रह गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता भी बढ़ गई है लेकिन चुनावी रण में इन दिनों चर्चा का विषय कांग्रेस बनी हुई है। कारण ये है कि जब से भारतीय दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए है तब से राजनीति में और गर्माहट है। जहां आज पहलवान बजरंग पूनियाको जान से मारने की धमकी मिली है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद देश के दिग्गज पहलवान और किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए बजरंग पूनिया को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मैजेस में लिखा है कि बजरंग, कांग्रेस छोड़ दो वरना तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा।

बजरंग पूनिया को मिली धमकी

बजगंर पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। वॉट्सऐप पर आए धमकी भरे मैसेज में लिखा है कि बजरंग, कांग्रेस छोड़ दो वरना तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। यह हमारा आखिरी मैसेज है। चुनाव से पहले हम तुम्हें दिखा देंगे कि हम क्या हैं। जहां चाहो शिकायत कर लो, यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पहलवान पूनिया को धमकी भरा मैजेस आने के बाद पुलिस ने इस मामले में कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और उन्हें धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने बजरंग और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस धमकी के बाद बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय खिलाड़ी होने और लोगों के बीच मशहूर होने के कारण इस धमकी से लोगों में चिंता और गुस्सा है।

कांग्रेस का चुनाव में पहलवानी दांव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ओलंपियन पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिसके बाद बयानबाजी का बाजार गर्म हो गया है। दोनों पहलवानों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से उनके 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। 4 सितंबर को उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की और फिर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। अब सवाल ये है कि चुनाव में कांग्रेस का ये पहलवानी दांव कितना सटीक बैठने वाला है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह