हिमाचल प्रदेश में कौन होगे सीएम (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

हिमाचल में CM पद पर कौन-कौन है दावेदार, भाजपा या कांग्रेस किसकी बचेगी लाज, कौन बनेगा सरताज

दीपिका पाल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल (Himachal Political Crisis) आ गया है जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार गिरने वाली है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) के इस्तीफे वाली बात और फिर कांग्रेस के 6 विधायकों के बागी होने की खबर चर्चा में आई है।

इसके साथ हिमाचल प्रदेश पर संकट के बादल मंडराने लगे है इससे माना जा रहा है हिमाचल में आने वाले दिनों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। यहां अगर भाजपा या फिर कांग्रेस दोनों पार्टियों में से किसी की सरकार बनती है तो दावेदार कौन होंगे इसमें बड़े नामों की चर्चा हो रही है। 

इन नेताओं को मिल सकती है CM की कमान

बिहार के बाद अब हिमाचल प्रदेश में सरकार को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के बीच किस नेता को कमान मिल सकती है इसके बारे में कांग्रेस और भाजपा दोनों में से बड़े नाम ये सामने आ रहे है। 

कांग्रेस से कौन है रेस में 

1- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जैसा कि, सीएम सुक्खू, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की कमान संभाल रहे है जिन्हें डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है ऐसे में इस सियासी बवाल से उनकी कुर्सी जाती है तो वे इसे लेकर बहुमत साबित करने की कोशिश करेंगे। यानि कि वे कांग्रेस की सरकार को सत्ता को बरकरार रखने के लिए बागी विधायकों को मना सकते है। 

2- प्रतिभा सिंह

कांग्रेस से ही दूसरी वरिष्ठ नेता के रूप में दिवगंत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम सबसे तेज सामने आता है। उनके पति वीरभद्र सिंह के 6 बार मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे साल 1998 से राजनीति में सक्रिय हो गई थीं उस दौरान उन्होंने हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2004 में फिर लोकसभा चुनाव में लड़ने और किस्मत आजमाने का फैसला किया। इसके बाद साल 2013 में हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने  जयराम ठाकुर को हराया था।

3-राजेंद्र राणा

हिमाचल प्रदेश की सरकार में राजेंद्र राणा का नाम सामने आता है जो पहले प्रेम कुमार धूमल के चेले थे लेकिन धूमल सरकार के कार्यकाल के दौरान ही शिमला में प्राइवेट होटल में पैसे के लेन-देन को लेकर धूमल और उनके परिवार पर सवाल उठे थे. इस पर राजिंदर सिंह राणा ने बीजेपी से रिश्ता तोड़ लिया. उन्‍होंने साल 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते भी। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने पर राजेंद्र राणा ने बाहर से सरकार को समर्थन दिया था. इसके बाद में वह कांग्रेस में चले गए थे।

4-मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल के सीएम बनने की रेस में मुकेश अग्निहोत्री का नाम सामने आता है जो वर्तमान में सुक्खू सरकार में डिप्टी सीएम है। बता दें, उन्होंने 2012 से 2017 तक वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री के तौर पर काम किया था। अगर मुकेश सीएम बनते हैं तो वह हिमाचल प्रदेश के दूसरे ब्राह्मण सीएम होंगे।

बीजेपी में कौन से नेता है चर्चा में

जयराम ठाकुर

इस सीएम पद की रेस में जयराम ठाकुर नाम इसलिए सामने आ रहा है यहां पर माना जा रहा है कि, भाजपा की सत्ता आती है तो वे फिर से वापसी कर सकते है। 

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील