ट्रेन और नीट यूजी छात्र (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

NEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक

NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा के परीक्षा वाले दिन कोई जंबो ब्लॉक नहीं लगाया जाएगा। यूपी में छात्रों को बस किराए में 50% छूट और विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

वंदना शर्मा

Western Railway No Mega Block: 21 जून को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि रविवार को होने वाली नीट यूजी की परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी 'मेगा ब्लॉक' नहीं होगा। ट्रेन के निर्धारित समय में एक मिनट की भी देरी नहीं होगी।

किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को IANS से बात करते हुए कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में लगभग साढे़ तीन लाख अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परिक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश राज्यन सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने पहुंचेंगे और जिनके पास ठहरने की व्यवस्था नहीं होगी। उनके लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

  • सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  • परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
  • दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों के लिए अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की जाए।
  • अफवाह और फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अफवाहों पर सख्ती

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक या गलत सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर किसी भी प्रकार की अफवाह प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बता दें, नीट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पहले से पूरी होनी चाहिए और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि NEET-UG 2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अफवाहों पर नियंत्रण को भी प्राथमिकता दी गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z