देश

पश्चिम बंगाल: नाबाल‍िग की रेप के बाद हत्या, शव को घसीटती दिखी पुलिस, लोगों में रोष, BJP ने कहा- सबूत मिटाने की कोशिश

किर्तेश ढोबले

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में कथित तौर पर बलात्कार के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई।  जिसके बाद लोगों का स्थानीय प्रशासन के प्रति गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों ने टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और पुलिस पर पथराव भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

इसी प्रदर्शन में पुलिस के रवैये से बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने शेयर किये वीडियो में छात्रा के प्रति हुए अपराध को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है और छात्रा के शव को जबरन सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं।

'...अपराध पर पर्दा डालना होता है': अमित मालवीय 

इसे लेकर अमित मालवीय अपने ट्वीट में लिखा, इस वीडियो में पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से घसीट रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक नाबालिग बलात्कार और हत्या पीड़िता का शव है। मालवीय ने कहा इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना या अपराध पर पर्दा डालना होता है। 

https://twitter.com/amitmalviya/status/1649624529277456386

ट्यूशन के लिए निकली लेकिन वापस नहीं आई 

मिली जानकारी के अनुसार, शाम को ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकलने के बाद लड़की गुरुवार शाम से लापता थी। उसे खोजने के प्रयासों के बावजूद, परिवार ने उसे नहीं पाया और अगले दिन सुबह पुलिस शिकायत दर्ज की। स्थानीय लोगों को मृतका का शव नाले में तैरता मिला था। जिसके बाद लोगों ने शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के लिए पहुंची। जिसके बाद लोग भड़क उठे और उन्होंने  टायर जलाए, सड़कें जाम कीं और पुलिस पर पथराव भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। 

 प्रशासन ने कहा?

घटना को लेकर प्रशासन ने कहा कि किशोरी गुरुवार शाम से ही लापता थी और बाद में स्थानीय लोगों को उसका शव कल सुबह एक नहर में तैरता हुआ मिला।  लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी।  उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरी रात तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला। 

अब तक दो गिरफ्तार

पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बीजेपी ने इस पर सरकार द्वारा सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।  

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट