भारी बारिश (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
देश

Weather Update: महाराष्ट्र समेत हिमाचल और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

देश में जहां कई हिस्सों से मानसून पलायन कर चुका है तो वहीं अभी भी देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में जहां गर्मी हो रही है तो वही मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तट के राज्यों में अब भी भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: देश में जहां कई हिस्सों से मानसून पलायन कर चुका है तो वहीं अभी भी देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में जहां अभी लोग गर्मी से परेशान हो रहे है तो वही मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तट पर स्थित राज्यों में अब भी भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस हफ्ते महाराष्ट्र के साथ-साथ गोवा, उत्तर-पूर्व भारत इसके अलावा उत्तर पूर्व भारत में बारिश के आसार बने हुए है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश के आसार बने हुए है।

मुंबई समेत हिमाचल में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने आज 25 सितंबर को मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन और शिमला के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 25 और 26 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने और आंधी तूफान आने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश खत्म होते ही पिछले दो दिनों से गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आज यानी 25 सितंबर को 2024 को दिल्ली में राहत मिल सकती है क्योंकि आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है तो कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बन रहा है, इसके कारण पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में आने वाले 2 से 3 दिन हल्की बारिश से भारी बारिश तक के आसार है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की भी चेतावनी दी है।

पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा में भी आने वाले कुछ दिनों में लगातार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके अनुसार बुधवार गुरुवार को राज्य के 20 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते