-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Home Minister Amit Shah Reached Nagpur
अमित शाह ने BJP पदाधिकारियों को दी नसीहत, बोले- हर कीमत पर जीतना है महाराष्ट्र
- Written By: आकाश मसने
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दिनी महाराष्ट्र दौरे के लिए नागपुर पहुंचे है। उन्होंने नागपुर में भाजपा विदर्भ विभाग की संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दूसरे राजनीतिक दलों से कुछ अलग है। हमारे यहां चुनाव जीतने का आधार हमारा संगठन है

नागपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)
नागपुर: गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अपने दिनी महाराष्ट्र दौरे लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नागपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भाजपा के विदर्भभर के संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्तों से कहा कि विधानसभा चुनाव में हर कीमत पर महाराष्ट्र जीतना है। इसके लिए सबसे अहम यह है कि कोई भी आपस में मतभेद न रखे। पूरी एकजुटता व समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने टिकट की दावेदारी पर भी नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी किसे टिकट देती है और किसे नहीं देती इस पर आपसी मतभेद न रखते हुए एक ही लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें और वह है केवल जीत। बूथ स्तर पर इसी टारगेट को ध्यान रखते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस कर तैयार हो जाएं तो अपना लक्ष्य प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दिनी महाराष्ट्र दौरे के लिए नागपुर पहुंचे है। उन्होंने नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में भाजपा विदर्भ विभाग की संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी दूसरे राजनीतिक दलों से कुछ अलग है। हमारे यहां चुनाव जीतने का आधार हमारा संगठन है और केन्द्रबिन्दु कार्यकर्ता हैं। विदर्भ हमेशा बीजेपी का गढ़ रहा है और यहां जीतो तो तय हो जाता है की महाराष्ट्र में सरकार बन गई। संवाद शुरू होने के पूर्व शाह का छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े, जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले सहित मंचासीन नेताओं ने उनका सत्कार किया।
यह भी पढ़ें:– विदर्भ में झमाझम बरसे बादल, 8.2 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
सम्बंधित ख़बरें
CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
दतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत
मंजलपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ में कांग्रेस का दांव, चुनावी मैदान में सतीश पटेल-भीखाभाई रबारी होंगे आमने-सामने
तीनों विपक्षी दलों को खाली कर दो
अमित शाह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़कर तीनों पार्टियों को खाली कर दो। विदर्भ में 45सीटें जीतने के लिए जोश के साथ माइक्रो प्लानिंग करनी होगी। कई कार्यकर्ता लोकसभा के परिणाम से आतंकित और निराश हैं। यह ठीक है कि अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आए मगर निराश होने जैसा भी नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि 20 अंक वाला बच्चा 63 अंक पाकर खुशी व पार्टियां मना रहा है और 95 अंक वाले मेधावी को 80 अंक मिले तो वह गम मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश में 60 वर्षों में एक भी ऐसी पार्टी नहीं रही जिसने लगातार 3 बार सरकार बनाई हो लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने साथियों के साथ ऐसा कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें:– मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में बंपर वोटिंग, रश्मि, आदित्य और तेजस ठाकरे ने भी किया मतदान
घड़ी और धनुष-बाण को ‘कमल’ मानो
गृह मंत्री ने राज्य में महायुति में शामिल घटक दलों शिवसेना एकनाथ शिंदे, राकां अजीत पवार के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ और ‘धनुष-बाण’ को कमल मानकर सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करें। विदर्भ का कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि यहां महायुति को 45 सीटें जीतनी ही हैं, यह जुनून होना चाहिए। उन्होंने बूथ निहाय कार्य की माइक्रो प्लानिंग भी समझाई।
इस दौरान नागपुर-रामटेक के प्रभारी मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, हितानंद, कैलाश पटले, नवरतन मिश्रा, तेलंगाना के चंद्रशेखर सहित सभी 62 सीटों के प्रभारी भी उपस्थित थे।
जनहित के कार्य लोगों तक पहुंचाएं
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसान मुफ्त बिजली योजना, सोयाबीन को भाव, लाडली बहन योजनाओं सहित सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि लाडली बहन योजना से राज्य की 2।5 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने सारी योजनाओं की जानकारी व लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोस चुनाव में विदर्भ में भले ही कम रहें हों लेकिन प्रत्येक बूथ में वोटिंग बढ़ाई गई तो विधानसभा में जीत सुनिश्चित होगी। रावसाहब दानवे ने कहा कि लोस के परिणामों से निराश होने की जरूरत नहीं है। बूथ लेवल पर अधिक ध्यान देकर कार्य करने की जरूरत है।
Home minister amit shah reached nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा
Jul 13, 2026 | 11:51 AMदतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, नामांकन से पहले लिया आशीर्वाद
Jul 13, 2026 | 11:49 AMInd W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
Jul 13, 2026 | 11:49 AMभारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
Jul 13, 2026 | 11:40 AMमहाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
Jul 13, 2026 | 11:38 AMCM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
Jul 13, 2026 | 11:28 AMसोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
Jul 13, 2026 | 11:27 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM













