कॉन्सेप्ट फोटो (सोशल मीडिया) 
देश

देश में मौसम का डबल अटैक: कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, UP में स्कूल बंद

देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा। कई हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हुई है और ठंड की आहट का अंदेशा भी हो चुका है। वहीं UP, Bihar व हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट है।

सौरभ शर्मा

Today Weather Update: आज देशभर में मौसम ने ऐसी करवट ली कि मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक इसका असर साफ दिख रहा है। एक तरफ जहां दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। इस बदलते मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी है और हल्की ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों लिए चेतावनी जारी की है, जिससे यह साफ है कि आने कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज यानी 4 अक्टूबर को आसमान में बादलों की लुका-छिपी तो जारी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह शांति बस कुछ ही देर की है। 5 अक्टूबर से मौसम फिर बदलेगा और 6 अक्टूबर के लिए तो तेज हवाओं और झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश की आशंका के चलते कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार से हिमाचल तक मौसम का मिजाज सख्त

बिहार में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज मधुबनी, दरभंगा और वैशाली जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, पटना, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। IMD ने 5 अक्टूबर के लिए येलो और 6 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी

मैदानी इलाकों में जहां बारिश आफत बनी हुई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में मौसम ने सबको हैरान कर दिया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज से 7 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम काफी खराब रह सकता है और कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है। खासतौर पर 6 अक्टूबर के लिए उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी को ठंड के मौसम की शुरुआती दस्तक माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना