बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

CM nitish: पूर्णिया में पटरी पार कर रहे चार लोगों की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुखद घटना पर सीएम नीतिश कुमार ने संवेदनाएं व्यक्त की है।
बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान
सीएम ने जताया दुख (सौ, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Nitish Kumar Expressed His Sorrow: शुक्रवार को पूर्णिया जिले में पटरी पार करने की कोशिश कर रहे 6 लोग वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।'

4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्य को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा की है। इस घटना से पूरे सीमांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जोगबनी-कटिहार रेल खंड पर कस्बा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास हुई।

अंधेरा होने के कारण हुआ हादसा

मिला जानकारी के मुताबिक, मखाना की खेती में लगे पांच युवक दशहरा मेले से पैदल लौट रहे थे और पटरियों के किनारे चल रहे थे, उसी दौरान पटरी पार करने की कोशिश की। लेकिन, अंधेरा होने के कारण, तेज गति से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को पूर्णिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक की बाद में मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 14-18 वर्ष के बीच थी और वे कस्बा प्रखंड के निवासी थे।

पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस का किया था उद्घाटन

कस्बा पुलिस स्टेशन के चौकीदार एमडी हबीउद्दीन ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार युवकों की जान चली गई, जबकि एक का अभी भी इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। इसके तुरंत बाद इस रूट पर नियमित परिचालन शुरू हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com