बारिश (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

Weather Update: महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी

मानसून को जहां अपनी वापसी के चरण में होना चाहिए था, वहां मानसून अभी भी देश के कई राज्यों मे तबाही बनकर बरस रहा है। जिसका शिकार उत्तर पूर्वी राज्य बन रहे है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में अभी भी अलर्ट जारी किए गए है, इस कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली:  मानसून को जहां अपनी वापसी के चरण में होना चाहिए था, वहां मानसून अभी भी देश के कई राज्यों मे तबाही बनकर बरस रहा है। जिसका शिकार उत्तर पूर्वी राज्य बन रहे है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में अभी भी अलर्ट जारी किए गए है, इस कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

दिल्ली एनसीआर में अब मानसून ने वापसी का रूख ले लिया है। अब दिल्ली में धूप खिल चुकी है, जिससे बारिश की संभावना न के बराबर बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान दो डिग्री बढ़ने का अनुमान लगाया है।

हालांकि, हवाओं में नमी देखी जाएगी इसलिए दिल्ली वासियों को उमस का अहसास नहीं करना पड़ेगा। वहीं दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे।

शनिवार से मूसलाधार बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वापसी के दौर में अभी गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई है। इसके बाद हिमालय और नेपाल से निकलने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से और वाल्मीकिनगर और बीरपुर बैराजों से पानी छोड़े जाने की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है।

राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया शनिवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, और तमिलनाडु में जमकर बारिश हुई।

रविवार को भी इन राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार के कई जिलों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने के साथ बिजली गिरने और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर रविवार को पांडिचेरी, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही त्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से सिक्किम और मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां