सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से बिहार तक भारी बारिश, जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट, IMD का 22 राज्यों के लिए चेतावनी

Weather Update: IMD ने 20 जुलाई 2026 के लिए 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी।

अर्पित शुक्ला

Weather Update Tomorrow: देशभर में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2026 के लिए 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने और कई इलाकों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम के समय उमस बनी रह सकती है, जिसके चलते गर्मी और उमस का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बिहार में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

बिहार के कई जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। पुंछ और राजौरी जिलों में भारी तबाही के बाद प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा और शिव खोरी यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया है। मौसम विभाग ने 20 से 22 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी 20 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में जलभराव और निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह एवं चेतावनियों का पालन करें।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा