प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

सावधान! अगले 72 घंटों में 10 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में अगले 48 से 72 घंटों के भीतर भारी बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी दी है। जानें आपके राज्य का कैसा रहेगा हाल।

प्रतीक पाण्डेय

Today Weather Update: देशभर के मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों के भीतर पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम काफी खराब रह सकता है। विशेष रूप से 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। कश्मीर घाटी में स्थिति पहले से ही चुनौतीपूर्ण है, जहाँ बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है और तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

इन 10 राज्यों में मचेगा बारिश और ओलावृष्टि का तांडव

IMD ने देश के 10 प्रमुख राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश: फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ जैसे शहरों में 31 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और रात का पारा 3-5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड में भारी इजाफा होगा।

राजस्थान और उत्तराखंड में भी बदलेगा मिजाज

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम बारिश और घना कोहरा दर्ज किया गया है। आगामी 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में फिर से बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में भी शनिवार से मौसम तेजी से करवट लेगा। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभिन्न शहरों के तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 08°C, लखनऊ में 12°C और शिमला में 02°C तक रहने का अनुमान है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस