आज का मौसम ( एआई डिजाइन फोटो ) 
देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी तो... इन राज्यों में आज कहर बरपाएगी बारिश, चेतावनी जारी

Today Weather Update: आज उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हावी रहेगी। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम बदला हुआ नजर आएगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

अमन उपाध्याय

Today Weather Report: मॉनसून का कहर इस समय पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। लगातार हो रही भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जगह पानी घरों तक घुस चुका है। कुछ नदियों ने इतना विकराल रूप ले लिया है कि उन पर बने पुल बह गए हैं।

हालात बिगड़ने पर कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। बारिश और बाढ़ की वजह से कई लोगों की जान भी चली गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राजधानी के कई हिस्सों में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को कुछ राहत जरूर दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने 30 अगस्त के लिए फिर से चेतावनी जारी की है। आज राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, बाकी इलाकों में पूरे दिन हल्की फुहारें और बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

यूपी में आज तेज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गोंडा, बरेली और कानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

बिहार का मौसम

बिहार में एक बार फिर मॉनसून लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश होगी। खासकर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और गोपालगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिजली गिरने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। कल भी कई जिलों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। इनमें धार, अलीराजपुर, हर्दा, खरगोन, बेतुल, खंडवा, बड़वानी, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर जैसे जिले शामिल हैं।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी हिस्सों जयपुर, भरतपुर, कोटा और अलवर में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी जिलों जैसे बीकानेर और जैसलमेर में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक