सांकेतिक तस्वीर Source- IANS
देश

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

IMD Weather Alert: 23 नवंबर को दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। यूपी, बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर रहेगा। जानें दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, यूपी और बिहार का मौसम।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • दिल्ली में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रहने का अनुमान है।

  • 26 नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

  • पूर्वी यूपी और बिहार समेत कुछ राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Forecast 23 November: उत्तर भारत में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर तेज दिखाने लगी है और सुबह-शाम की ठंडक लोगों को महसूस होने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। अगले सप्ताह तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस के स्तर तक जा सकता है, जिससे सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन में खासा इजाफा होगा।

सर्दी बढ़ने के साथ विजिबिलिटी भी घट रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर के दायरे में सिमटती दिख रही है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्कता के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में कल यानी 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है, जबकि दिन के दौरान आसमान आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है। 26 नवंबर तक पारा और लुढ़ककर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे सुबह-शाम की सर्दी और तेज होगी।

पंजाब में 23 नवंबर का मौसम

पंजाब में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास अब स्पष्ट होने लगा है तथा कोहरे के कारण आवाजाही पर भी असर दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। अमृतसर समेत कई हिस्सों में कम दृश्यता के बीच सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

UP में कल मौसम का मिला-जुला असर दिख सकता है और पूर्वी क्षेत्रों में कोहरे के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कल राज्य के कई हिस्सों में सुबह कोहरा परेशान कर सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी। कल अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार में सुबह के वक्त कोहरे की परत छाने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। बदलते मौसम के बीच कल राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन सुबह के कोहरे के कारण ठंड महसूस होगी। कल अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज