भारत-पाक सीमा के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, अमृतसर आ रही तीन विमान किया डायवर्ट; कुछ घंटों के लिए ऑपरेशन ठप

Drone Activity At Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार की रात संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसी ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी जानकारी दी। हवाई सेवा प्रभावित हुआ।
amritsar airport
अमृतसर हवाईअड्डा (फाईल इमेज)सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमृतसर हवाईअड्डे के नजदीक दिखा संदिग्ध ड्रोन

  • सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट प्रशासन को दी चेतावनी

  • कई विमानों को किया गया था डायवर्ट

  • रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि से हड़कंप

India Pakistan Border: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक पंजाब के अमृतसर में अवैध गतिविधि के बाद सुरक्षा बल और जांच एजेंसी अलर्ट मोड में आ गई। दरअसल अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के राजसांसी इलाके के पास रविवार देर रात तीन संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आई है। इसके चलते अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक जांच के बाद हवाई अड्डे का संचालन सामान्य कर दिया गया।

अस्थायी रूप से हवाई सेवा प्रभावित

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अत्यधिक ऊंचाई पर दो से तीन अज्ञात वस्तुओं को उड़ते देखा। इन वस्तुओं की गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए और हवाई यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।

कई उड़ाने डायवर्ट किया गया

संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने के बाद रात करीब 9:32 बजे अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो और मलेशिया एयरलाइंस की उड़ानें शामिल थीं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई-855 को वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं, मुंबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की उड़ान का मार्ग बदलकर उसे चंडीगढ़ भेजा गया। कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच-118 को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

amritsar airport
भारत-पाक सीमा पार से तस्करी का भंडाफोड़: ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो हेरोइन और 11 पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार

संदिग्ध गतिविधि के बाद अलर्ट

संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों की ओर से ड्रोन जैसी दिखने वाली वस्तुओं की प्रकृति और उनकी गतिविधियों से जुड़े हालात की जांच की जा रही है।

वहीं इससे पहले अगस्त में भी अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। उस समय भी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई थीं। रविवार की घटना के बाद एक बार फिर एयरपोर्ट की सुरक्षा और हवाई यातायात को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई।

amritsar airport
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!

भारत-पाक सीमा की संवेदनशीलता

अमृतसर का एयरपोर्ट भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे होने की वजह से काफी संवेदनशील है। सुरक्षा एजेंसी लगातार इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पैनी नजर रखती है। इससे पहले पिछले महीने सितंबर में हवाई अड्डे पर ड्रोन देखने को मिला था। जिसके बाद कई उड़ानों को डायवर्ट किरने का फैसला किया गया था। संदिग्ध गतिविधि महसूस होने के बाद एटीसी को जानकारी दी जाती है। जिसके बाद जरूरी कदम उठाया जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com