UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, 23-24 नवंबर को बारिश के आसार

Uttar Pradesh Weather News: बीते 24 घंटों के दौरान दोनों मौसम संभागों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिन में गोरखपुर सबसे गर्म और रात में हरदोई सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश मौसम(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है

  • पूर्वी यूपी में कई जगह सुबह छिछला कोहरा तो पश्चिमी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिला

  • मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ने की संभावना जताई है

Uttar Pradesh Weather Change Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कैसा रहा बीते दिन का मौसम

फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क है, सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं 23 और 24 नवंबर को पूर्वी यूपी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान दोनों मौसम संभागों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिन में गोरखपुर सबसे गर्म और रात में हरदोई सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला कोहरा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर बरेली में दर्ज की गई। बीते दिन शुक्रवार को दोपहर के समय राज्य के सभी मण्डलों के तापमानों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।

Uttar Pradesh Weather
मौसम में बदलाव से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 5000 के पार

गोरखपुर सबसे गर्म तो हरदोई सबसे ठंडा जिला

गोरखपुर मंडल में तापमान सामान्य से कम रहा तो वहीं आगरा एवं मेरठ मंडलों में सामान्य से अधिक और अन्य मंडलों में तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान गोरखपुर में (30.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज मंडलों में शनिवार को रात के तापमान बढ़ा और गोरखपुर मंडल में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा ​बाकि सभी मंडलों में कोई बड़ा परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस हरदोई में दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather
Akshay Navami 2026: सिर्फ परंपरा नहीं, बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने का 'सुपरफूड' है आंवला प्रसाद