आज का मौसम AI Generated Image
देश

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा तक 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। कुछ इलाकों में 80 Kmph तक हवाएं चल सकती हैं।

प्रिया जैस

Weather Alert 17 September: दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक 20 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो कई राज्यों में टेंशन बढ़ा सकती हैं।

बंगाल से सटे ओडिशा में भी हवा तूफीनी स्पीड से चलने की आशंका है। दरअसल, असम और उसके आसपास भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली से कर्नाटक तक मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मप्र में भारी बारिश

दिल्ली में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, गोरखपर, गाजियाबाद, बहराइच, आगरा और बरेली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भरतपुर, पाली, टोंक, अलवर, डूंगरपुर और डीडवाना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बारिश के साथ आंधी तूफान

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, हरदा, देवास, उमरिया, मंडला, सिवनी, बालाघाट, गुना और जबलपुर भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में तेज आंधी के आसार

हिमाचल के शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू, मंडी, सोलन, किन्नौर, ऊना, मंडी, लाहौल स्पीति, सोलन और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, राजौरी, किश्तवाड़, गांदरबल, बारामूला, जम्मू, पुंछ, अनंतनाग और रियासी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

PM Narendra Modi Birthday Live: PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देशभर में सेवा पखवाड़ा; मंत्रियों ने दी बधाई

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला