मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला

PM Modi की मणिपुर यात्रा के ठीक एक दिन बाद राज्य के चूड़ाचांदपुर जिले में फिर से हिंसा भड़क उठी। दो युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस थाने पर धावा बोल दिया।

प्रतीक पाण्डेय

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले दो सालों से जारी जातीय तनाव के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूड़ाचांदपुर का दौरा किया था। यह उनका मणिपुर में दो वर्षों बाद पहला दौरा था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की जनता के हौसले और धैर्य की सराहना की थी।

पीएम मोदी के जाते ही एक बार फिर मणिपुर में झड़प हो गई। दौरे के बाद राज्य के उसी जिले में हिंसा भड़क गई। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर पथराव भी किया गया। हालात तब सामान्य हुए जब प्रशासन ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को रिहा कर दिया।

पीएम के कटआउट फाड़ने पर हिरासत में लिए गए थे दो युवक

हिंसा की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान लगाए गए पोस्टरों और कटआउट्स को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी गुरुवार की रात हुई थी, जब पियरसनमुन और फाइलिएन बाजार इलाके में कई पोस्टर फाड़े गए थे। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया, जिनमें से दो को हिरासत में बनाए रखा गया।

रविवार को जैसे ही यह खबर फैली, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में चूड़ाचांदपुर पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पहले नारेबाजी की और फिर थाने की ओर कूच किया। इसी दौरान RAF के जवानों पर पथराव किया गया। सुरक्षाबलों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र होती गई।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। RAF और पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की सुनवाई के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया, जिसके बाद माहौल धीरे-धीरे शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया था, बल्कि पूछताछ के लिए लाया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप था कि गिरफ्तारी अवैध तरीके से की गई थी, जिससे गुस्सा भड़क गया।

साल 2023 में भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि मई 2023 में मणिपुर में कुकी और मेइती समुदायों के बीच गंभीर जातीय हिंसा भड़की थी। उसी के बाद से राज्य में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा को राज्य में स्थिरता और शांति के प्रयास के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन ताजा घटना से फिर चिंता बढ़ गई है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी