गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, भड़के लोग; आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा

Gurugram में यूट्यूबर ऋतिक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी ने माफी मांगते हुए ब्रेनवॉश का दावा किया।

प्रतीक पाण्डेय

Gurugram Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा के गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी के निवासी ऋतिक नाम के एक युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए, जिससे बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया है। युवक खुद को यूट्यूबर बताता है और उसने दावा किया कि यह वीडियो उसने ऑनलाइन पैसे कमाने और सोशल मीडिया पर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने की चाहत में बनाया था।

यूट्यूबर ने पॉपुलैरिटी के लिए की हरकत

वायरल हुए वीडियो में यह युवक गाय के सामने चिकन मोमोज रखता दिखाई देता है और उसे खाने के लिए उकसाता है। इसके बाद गाय मोमोज खाने लगती है। स्थानीय लोगों ने इस प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए कहा है कि आजकल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।

हिंदू संगठनों में गुस्से के बाद एक्शन में पुलिस

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, हिंदू संगठनों और गौरक्षकों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने इस घटना को धार्मिक आस्था और परंपराओं का अनादर बताते हुए युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गुस्साए गौरक्षकों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। बढ़ते विवाद के बाद, सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,। विभिन्न संगठनों ने इस गंभीर घटना को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी ने मांगी माफी, कहा- ‘मेरा ब्रेनवॉश किया गया’

विवाद बढ़ने पर, आरोपी युवक ऋतिक ने एक अन्य वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। माफी मांगते हुए ऋतिक ने स्वीकार किया कि उसने गलत काम किया और गाय को चिकन मोमोज खिलाना उसकी गलती थी।

यह भी पढ़ें:

उसने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि "मेरा ऑनलाइन ब्रेनवॉश किया गया था"। ऋतिक ने यह भी बताया कि उसे ऐसा कंटेंट बनाने के लिए कुछ लोगों ने उकसाया और इसके लिए उसे पैसे भी भेजे गए थे। उसने यह वादा किया कि वह आगे से ऐसी हरकतें कभी नहीं करेगा। युवक ने बताया कि उसकी मां डॉक्टर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें