सीपी राधाकृष्णन व बी सुदर्शन रेड्डी (डिजाइन फोटो) 
देश

उपराष्ट्रपति चुनाव में होगा खेला? नए समीकरणों ने बढ़ाई NDA की टेंशन, नई रणनीति पर शुरू हुआ काम!

CP Radhakrishnan vs B Sudarshan: उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं। पार्टियां इसके लिए कोई व्हिप नहीं जारी कर सकती हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में गुप्त मतदान होता है।

अभिषेक सिंह

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कल शाम को नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। इसके लिए शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं। इसके लिए कोई व्हिप जारी नहीं किया जाता है और गुप्त मतदान होता है। इसका मतलब है कि सांसद अपनी इच्छानुसार मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन ज़्यादातर वोट पार्टी लाइन के अनुसार ही डाले जाते हैं।

चुनावों में क्रॉस वोटिंग की संभावना

हालांकि, पहले के चुनावों में भी क्रॉस वोटिंग होती रही है और इस बार भी इसकी संभावना है। वर्तमान में राज्यसभा में 238 और लोकसभा में 542 सांसद हैं। इस लिहाज से जीत के लिए 391 का आंकड़ा चाहिए। एनडीए के पास 425 सांसद हैं, जबकि उसे कुछ अन्य दलों के वोट मिलने का भी भरोसा है।

एनडीए के पास अब कितने सांसद?

वाईएसआरसीपी ने एनडीए के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है। राज्यसभा में इसके सात और लोकसभा में चार सांसद हैं। इस प्रकार, एनडीए के पक्ष में 436 सांसद हैं। आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल भी एनडीए के पक्ष में मतदान कर सकती हैं। जबकि बीजद ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी का समर्थन नहीं करेगी।

चुनाव में न्यूट्रल रहेंगी ये दो पार्टियां!

इसके अलावा केसीआर की बीआरएस के मतदान से अनुपस्थित रहने की संभावना है, बीआरएस के राज्यसभा में चार सांसद हैं। बीआरएस फिलहाल खुलकर एनडीए के साथ नहीं आ सकती क्योंकि अगले कुछ महीनों में जुबली हिल्स विधानसभा का उपचुनाव है और वहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं।

लोकसभा के सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से तीन कहां मतदान करेंगे, यह अभी तय नहीं है। इसी तरह, अकाली दल, जेडपीएम और वीओटीटीपी के एक-एक सांसद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि विपक्ष के पास 324 वोट हैं। ऐसे में जीत का अंतर 100 से 125 के बीच हो सकता है।

पिछली बार बड़े अंतर से हुई थी जीत

2022 के पिछले चुनाव में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया था। इस बार जीत का अंतर इतना ज्यादा नहीं होगा, क्योंकि विपक्ष पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। क्या यही वजह है कि एनडीए हर सांसद पर कड़ी नज़र रख रहा है?

नई रणनीति पर काम कर रहा NDA

एनडीए सूत्रों का दावा है कि राज्यसभा में विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ 150 वोट पड़ेंगे और उन्हें 90 से भी कम वोट मिलेंगे। इसके बावजूद एनडीए नई रणनीति पर काम कर रहा है। उसकी नजर लोकसभा में कुछ ऐसे सांसदों पर है, जो पार्टी लाइन से हटकर उनके साथ आ सकें। एनडीए और इंडिया ब्लॉक अपने-अपने सांसदों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं ताकि वोट रद्द न हों।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट