तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र (Image- Social Media) 
देश

तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर

TVK Government Formation: वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के TVK को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है। पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है।

अर्पित शुक्ला

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के TVK को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है। पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है। इस सपोर्ट के साथ TVK के विजय तमिलनाडु में कोएलिशन सरकार चलाएंगे।

बता दें कि वीसीके के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के करीब है और 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। टीवीके को सरकार बनाने के लिए दो विधायकों की जरूरत थी, जो वीसीके के साथ आने से पूरी हो जाएगी।

वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति

  • टीवीके – 107
  • कांग्रेस – ​​5
  • सीपीआई- 2
  • सीपीएम – 2
  • वीसीके – 2
  • कुल- 118

सीपीआई, सीपीएम और वीसीके का समर्थन

बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जादुई 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से चर्चा चल रही थी। सियासी उठापटक के बीच विजय की उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मान मनौव्वल के लंबे दौर के बाद आखिरकार सीपीआई, सीपीएम और अब वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन दे दिया है। इसकी खबर आते ही विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर ‘TVK-TVK’ के नारे लगने लगे और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

राज्यपाल ने दिया था 10 मई तक का वक्त

वहीं, टीवीके प्रमुख विजय की राज्यपाल आरवी आर्लेकर से एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी बार शुक्रवार को मुलाकात की थी। इससे पहले विजय से बुधवार और गुरुवार की दो बैठकों में राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा गया था। विजय ने कुछ समय देने का अनुरोध किया था और इस पर राज्यपाल 10 मई तक वक्त देने को तैयार हो गए थे।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती