- Hindi News »
- India »
- Tvk Chief Vijay Oath Ceremony Tamil Nadu New Cm Rahul Gandhi
TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
Thalapathy Vijay CM: TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। इस समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

TVK प्रमुख विजय (Image- Social Media)
Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही तमिलनाडु को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनको सरकार बनाने का न्योता दिया है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK राज्य में सरकार बना रही है। विधानसभा चुनावों में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े (118) से पीछे रही। ऐसे में अब विजय ने कांग्रेस और अन्य तीन पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। विजय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
राज्यपाल ने दिया था 10 मई तक का वक्त
टीवीके प्रमुख विजय की राज्यपाल आरवी आर्लेकर से एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले विजय से बुधवार और गुरुवार की दो मुलाकातों में राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि विजय ने कुछ समय देने का अनुरोध किया था और इस पर राज्यपाल 10 मई तक वक्त देने को तैयार हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
थलपति विजय को मिला बहुमत का आंकड़ा, CVK, CPM और CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
तमिलनाडु में महा-संग्राम! विजय के समर्थन में सड़कों पर उतरी जनता, भूख हड़ताल पर बैठे TVK समर्थक, देखें VIDEO
वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति
- टीवीके – 107
- कांग्रेस – 5
- सीपीआई- 2
- सीपीएम – 2
- वीसीके – 2
- कुल- 118
यह भी पढ़ें- TVK के 108 विधायक इस्तीफा दे दें तो क्या होगा? आसान भाषा में समझिए तमिलनाडु के सियासी घमासान का गुणा-गणित
सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने दिया समर्थन
बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से मंथन चल रहा था। सियासी उठापटक के बीच सबकी उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मान मनौव्वल के लंबे दौर के बाद आखिरकार सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन दे दिया। इसकी खबर आते ही शुक्रवार की शाम विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर ‘TVK-TVK’ के नारे लगे।
Tvk chief vijay oath ceremony tamil nadu new cm rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘7 महीने पहले ही दी थी इंजन खराबी की जानकारी…’, क्रूज पायलट ने खोल दिए सारे राज! फाइल दबाने का भी किया दावा
May 08, 2026 | 08:30 PMकंपनियों में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं! निदा खान की गिरफ्तारी पर बोली चित्रा वाघ, दी सख्त चेतावनी
May 08, 2026 | 08:27 PMMother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
May 08, 2026 | 08:26 PMहोर्मुज की जंग में चीनी टैंकर पर हमला, बीजिंग का फूटा गुस्सा, क्या अमेरिका-ईरान जंग अब बनेगा विश्व युद्ध?
May 08, 2026 | 08:08 PMसमग्र शिक्षा अभियान के संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, मांगों को लेकर भंडारा जिला स्तर पर आंदोलन
May 08, 2026 | 08:06 PMWatermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














