वंदे भारत में ब्रेक को लेकर आई समस्या, हुई लापरवाही सोर्स: सोशल मीडिया
देश

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

Major Accident Averted In Vande Bharat: जब बात वंदे भारत की हो तो हाई सेक्योरिटी को लेकर पुख्ता इंतजाम मिलने जैसे वादे किए जाते हैं। ये मामला सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सुप्रिया रानी

Vande Bharat Train: ये घटना 24 अक्टूबर की है जब खाली वंदे भारत ट्रेन झारखंट के हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। लेकिन जैसे ही वो रांची रेलवे स्टेशन पहुंची, पायलट को ब्रेक में कुछ गड़बड़ी दिखाई दी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत रांची स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों को दी। लेकिन उन्होंने ट्रेन को रोकने के बजाय आगे जाने दिया।

इसके बाद मुरी स्टेशन पर भी ये प्रोब्लम बढ़ती गई। ट्रेन को झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक जाना था। ऐसे में फिर से ब्रेक सही से काम नहीं करने की शिकायत फिर से की गई। कंट्रोलरों ने भी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

वंदे भारत की व्यवस्था में ऐसे हुई बड़ी चूक

नियम के मुताबिक, वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम को मालगाड़ी के इंजन के ब्रेक सिस्टम से जोड़ना जरूरी था ताकि पूरी ट्रेन का ब्रेक ठीक से काम कर सके। लेकिन इस व्यवस्था में चूक हुई। मुरी जंक्शन पर जब दूसरे लोको पायलट ने कंट्रोलर को ये भी बताया कि BP प्रेशर कम करने पर भी ये ब्रेक नहीं लग रहा तो भी इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई

इसके बाद जब वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो फिर से लोको पायलट ने मदद मांगी। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तिसरी बार शिकायत करने पर मामले की गंभीरता समझी। जांच में पता चला कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम अलग कर दिए गए थे। जिस वजह से कोचों में ब्रेक नहीं लग रहा था।

वंदे भारत में लापरवाही की बड़े स्तर पर जांच

दक्षिण पूर्वी रेलवे के शुरुआती जांच आदेश में कोच और वैगन विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सेक्शन कंट्रोलरों और ट्रेन चलाए जाने वाले स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठाए गए। आदेश में ये भी कहा गया है कि ट्रेन चलाने वाला स्टाफ वंदे भारत की ब्रेकिंग सिस्टम से पूरी तरह परिचित नहीं था।

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी