(सड़क हादसा ) FILE PHOTO 
देश

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में बस, ट्रक की भीषण टक्कर, 18 लोग गंभीर रूप से घायल

दामिनी सिंह

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते शनिवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. आनंद ने बताया कि घटना थाना खुटार अंतर्गत एक इलाके में हुई। 

उन्होंने बताया कि बस शाहजहांपुर से पलिया जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता घटने से दुर्घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना में ट्रक चालक समेत बस में बैठे 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।

 उन्होंने बताया कि घटना में दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह भी पहुंचे। (एजेंसी)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें