अरुणाचल प्रदेश का पारंपरिक नृत्यु करते हुए किरेन रिजीजू, (सोर्स-सोशल मीडिया)  
देश

अरुणाचल की थाप पर थिरके किरेन रिजीजू , केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज वायरल, लोग बोले- सादगी हो तो ऐसी- VIDEO

Kiren Rijiju: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लिखा कि मैं अपने पारंपरिक विश्वास और संस्कृति से बहुत जुड़ा हुआ हूं, जिसके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं।

मनोज आर्या

Kiren Rijiju Dance Video: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू अपनी फिटनेस और सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब वे अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम गांवों में होते हैं, तो उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में किरेन रिजीजू स्थानीय ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य पर थिरकते नजर आए, जिसे देख नेटिजन्स उनके कायल हो गए।

यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश के बाना का है, जहां रिजीजू सरोक फेस्टिवल गोल्डन जुबली के आखिरी दिन पहुंचे थे। वहां के स्थानीय साजोलांग (मिजी) समुदाय के लोगों ने अपने पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका स्वागत किया। रिजीजू खुद को रोक नहीं पाए और ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगे।

'संस्कृति ही हमारी पहचान है'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लिखा कि मैं अपने पारंपरिक विश्वास और संस्कृति से बहुत जुड़ा हुआ हूं, जिसके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। अका मिजी कल्चरल शाम के दौरान मौज-मस्ती करना सबसे अच्छा होता है। अरुणाचल प्रदेश के बाना में AKA- कम्युनिटी के सरोक फेस्टिवल गोल्डन जुबली के आखिरी दिन शामिल होकर खुशी हुई। लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।

PM मोदी बता चुक हैं 'शानदार डांसर'

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू का इस तरह डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके डांस के कायल हैं। कुछ समय पहले किरेन रिजीजू का एक वीडियो  वायरल होने के बाद पीएम मोदी ने भी इसे रीट्वीट किया।

पीएम ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा था कि हमारे कानून मंत्री किरेन रिजीजू एक अच्छे डांसर भी हैं! अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा। यहां सपष्ट कर दूं कि इससे पहले रिजीजू केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें