TVK CHIEF VIJAY (SOURCE-AI ENHANCED IMAGE) 
देश

'DMK एक बुरी शक्ति है...' टीवीके चीफ विजय ने साधा MK स्टालिन पर निशाना, तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल

TVK Chief Vijay On DMK: तमिलनाडु में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है। टीवीके चीफ ने एमके स्टालिन पर मछुआरों के मुद्दे को लेकर जोरदार अटैक किया है।

सजल रघुवंशी

Fishermen Issue In Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख और साउथ के मशहूर अभिनेता विजय ने मछुआरों के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने भाषण में डीएमके पर जमकर निशाना साधा, साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर भी डायरेक्ट अटैक किया। इसके अलावा विजय ने उनकी फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

टीवीके के प्रमुख विजय ने अपने भाषण में कहा कि जब भी समुद्र में मछुआरे पकड़े जाते हैं तब मुख्यमंत्री एक पत्र लिख देते हैं और फिर चुप हो जाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सच्चा और भावनात्मक दबाव बनाना जरूरी है।

'जननायगन' पर क्या कहा?

विजय ने उनकी फिल्म जननायगन पर उठे विवादों पर भी सीधा जवाब दिया उन्होंने कहा कि करूर में जो आरोप लगाए गए और उनकी फिल्म की रिलीज तक जो माहौल बनाया गया, उस पर कई लोगों ने आवाज उठाई। विजय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी थी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री समेत सभी संबंधित लोगों का आभार जताया। साथ ही कहा कि वह खुलकर अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की वर्तमान मनःस्थिति को लेकर वह कोई अनुमान नहीं लगा सकते।

छापेमारी पर कही बड़ी बात

विजय ने अपने भाषण में एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चेन्नई में रहकर दिल्ली के नारे लगाते हैं लेकिन जब छापेमारी होती है तब दिल्ली के लिए सफेद चाता पकड़ते हुए नजर आते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि वह लोग कौन हैं।

डीएमके एक बुरी शक्ति है- विजय

टीवीके चीफ विजय ने अपने भाषण में एक नारा भी दिया उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे भी कहने लगे हैं, ओम शक्ति, परा शक्ति, DMK एक बुरी शक्ति है. उन्होंने कहा कि तमिल, तमिल, तमिलनाडु कहने से ही सब कुछ नहीं होता।

राजनीतिक समीकरण बदलेंगे विजय

तमिलनाडु के राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय अपने बयानों से डीएमके सरकार पर निशाना साधने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी टीवीके का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि विजय के इन बयानों का तमिलनाडु की राजनीति में कितना असर पड़ता है।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण