सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: कई राज्यों में तांडव करेगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Alert Tomorrow: इस बार मानसून के मिजाज को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। क्योंकि जब भी यह लगता है कि अब मानसून इस इलाके से जा चुका है वह वापस दस्तक दे देता है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: इस बार मानसून के मिजाज को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। क्योंकि जब भी यह लगता है कि अब मानसून इस इलाके से जा चुका है वह वापस दस्तक दे देता है। मौसम विभाग के सोमवार 29 सितंबर के पूर्वानुमान में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

भारतीय मौसम विभाग की ताजातरीन भविष्यवाणी के मुताबिक कल एक बार फिर पश्चिमी राज्यों में भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में भी जोरदार बारिश की आशंक जाहिर करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों को बारिश से राहत रहेगी।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन सभी राज्यों में बारिश की आशंका बिल्कुल न के बराबर है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण में तटीय कर्नाटक वा केरल में भी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

इन तीन राज्यों में होगा तांडव

गुजरात, महाराष्ट्र कोंकण और गोवा में रविवार को जोरदार बारिश देखने को मिली है। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चमी गुजरात में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी और राजस्थान का मौसम

राजस्थान पिछले कुछ दिनों से ग्रीन जोन में चल रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि मानसून यहां से रुखसत हो चुका है। लेकिन सोमवार को सूबे के दोनों ही हिस्सों में फिर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी कल भारी बारिश का अनुमान है। इन दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

बात करें अन्य राज्यों के मौसम की तो उनमें भी कल अच्छी खासी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के साथ-साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां