प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI 
देश

कल का मौसम 21 अक्टूबर: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा प्रदूषण, अंडमान में चक्रवात का अलर्ट

Diwali के अगले दिन दिल्ली में धुंध और प्रदूषण रहेगा। वहीं, मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती दबाव के कारण अंडमान-निकोबार के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके 21 अक्टूबर से जोर पकड़ने का अनुमान है।

प्रतीक पाण्डेय

Weather Update: 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के अगले दिन देश के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है, जबकि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के कारण अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

देश की राजधानी नई दिल्ली का मौसम दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को थोड़ा बदला-बदला नजर आएगा। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है, और दीपावली के अगले दिन प्रदूषण का लेवल और अधिक बढ़ सकता है। तापमान में कोई अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह के वक्त धुंध देखने को मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अंडमान-निकोबार में चक्रवात का अलर्ट और भारी बारिश

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती दबाव बनने के कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। यह दबाव 21 अक्टूबर से जोर पकड़ने का अनुमान है। इस मौसमी गतिविधि की वजह से क्षेत्र में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। निकोबार द्वीप समूह में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) होने की आशंका है।

बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी

खराब मौसम के मद्देनजर स्थानीय बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

22 से 23 अक्टूबर तक अंडमान सागर में हवा की रफ्तार 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में समुद्री स्थिति खराब रहने का अनुमान है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 24 अक्टूबर तक अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाएं।

तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, कराईकल, मइलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम जैसे स्थानों के कुछ हिस्सों में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 111.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

21 अक्टूबर 2025 को अन्य प्रमुख शहरों का अनुमानित अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने की उम्मीद है- मुंबई (36°C/25°C), कोलकाता (36°C/25°C), चेन्नई (32°C/27°C), लखनऊ (31°C/22°C), पटना (32°C/22°C), रांची (30°C/21°C), भोपाल (30°C/20°C), जयपुर (31°C/19°C), शिमला (19°C/09°C), और श्रीनगर (23°C/09°C)।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे