प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

कहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रतीक पाण्डेय

Today Weather 24 May 2026: देश के मौसम में इस समय एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी दस्तक के साथ ही डेढ़ दर्जन के ज्यादा राज्यों को राहत दी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज काफी आक्रामक हो सकता है, जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दक्षिण-पूर्व भारत में भारी बारिश का संकेत

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 23 मई तक इसने अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों और अंडमान सागर को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह मानसून की सक्रियता का स्पष्ट संकेत है, जो आने वाले समय में देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से राहत दिला सकता है।

दिल्ली-यूपी में झुलसाती गर्मी के बीच बारिश की लुका-छिपी

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यहां लू के साथ-साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है, हालांकि कल यानी 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश राहत दे सकती है।

वहीं उत्तर प्रदेश में स्थिति मिली-जुली रहने वाली है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर और बुलंदशहर जैसे जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में 29 मई तक भीषण लू का सितम जारी रहेगा। यहां पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में 24 मई को तेज आंधी और 25-26 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी 26 से 29 मई के दौरान बारिश का दौर चलेगा। पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में 29 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। बात करें उत्तराखंड की तो देहरादून और नैनीताल में 25 मई को मौसम बदलने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में भी 25 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

आज प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 44°C 32°C
लखनऊ 42°C 29°C
पटना 41°C 28°C
जयपुर 42°C 31°C
शिमला 30°C 19°C

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट