दिल्ली में छाया घना कोहरा। 
देश

आज और कल कश्मीर से लेकर बिहार तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आगे मौसम

Weather Forecast: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से खराब हो रहे मौसम का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। खासकर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चलने और गलन वाली सर्दी के बीच घना कोहरा छाया है।

रंजन कुमार

Aaj Ka Mausam: मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे अहम हैं। खासकर उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में सिहरन वाली सर्दी में इजाफा के संकेत हैं। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं बिहार में तेज शीतलहर चलने और घने कोहरे में इजाफा होने का पूर्वानुमान जताते हुए न्यूनतम तापमान में कमी आने की बात कही है। इनमें से कई राज्यों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं। इससे गलन वाली सर्दी का एहसास होगा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जयपुर मौसम केंद्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश भाग कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। अगले कुछ दिन अधिकतर भागों में अतिघना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 4 से 6 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री दर्ज होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दिल्ली में कैसा होगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में हल्की हवाएं बह रही हैं। इससे सिहरन वाली सर्दी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। इससे सर्दी के ग्राफ में और इजाफा हो सकता है। वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री से नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिन तक दिल्ली में रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा रह सकता है। अगले 5 दिन तक हवा की क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में बनी रहने की संभावना है।

पंजाब में शीतलहर चलेगी

पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण पंजाब में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है। इससे ट्रेनें, सड़क यातायात धीमा पड़ गया है। आईएमडी के मुताबिक आज और कल चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, अमृतसर में 8.5 डिग्री, लुधियाना में 10 डिग्री, पटियाला में 11 डिग्री, पठानकोट में 8.5, बठिंडा 10, फरीदकोट में 9, गुरदासपुर में 7, एसबीएस नगर में 6.5 डिग्री रहने की संभावना है। हरियाणा में शीतलहर और सूरज की लुकाछिपी के बीच नारनौल 4 डिग्री, अंबाला में 10 डिग्री, हिसार में 12 डिग्री रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर में बारिश एवं बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 7 और पहलगाम का माइनस 6 डिग्री रह सकता है। उधर, जम्मू शहर में 6 डिग्री, कटरा शहर का 6.3, बटोटे का 2.5, बनिहाल का माइनस 1 और भद्रवाह का माइनस 2.9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार में धूप नहीं निकलने से ठंड ज्यादा

बिहार में पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकली है। इससे ठंड का असर काफी ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गलन वाली ठंड और कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन