तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त 
देश

नागपुर, गोवा और जयपुर समेत देश के कई एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर और गोवा सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए मिली है। जिसके चलते प्रशासन में हड़कंप मचा गया। वहीं, देश भर के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नागपुर एयरपोर्ट को यह धमकी भरा ईमेल आज सुबह 9:45 बजे आया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध चीजों की जांच की गई। लेकिन अब तक विस्फोटक या अन्य सामग्री नहीं मिली है। हालांकि एतिहात के तौर पर यात्रियों के सामान की कड़ी जांच की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर, आगरा, श्रीनगर, चंडीगढ़, कानपूर और वाराणसी सहित देश भर के कई एयरपोर्ट को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं। सभी एयरपोर्ट की तलाशी ली गई। लेकिन अब तक कोई विस्फोटक हाथ नहीं लगा है। सुरक्षाकर्मियों को यह एक फर्जी ईमेल होने का शक है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। सभी एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन जारी है।

गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्मजय राव ने कहा कि धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड ने एयरपोर्ट परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। राव ने कहा कि एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को आज सुबह ऐसा ही ईमेल मिला। जिसके बाद एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान के बाद अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अधिकारी ने कहा, "हम मामले में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न राज्यों में अपने समकक्षों के साथ सहयोग कर रहे हैं। शहर पुलिस की तकनीकी सेल भी सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही है।"

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत