कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीरः LOC के पास गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 1 पोर्टर की मौत; 4 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया हैं। गुरुवार को बारामूला के गुलमर्ग में LOC के पास सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया

Saurabh Pal

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया हैं। गुरुवार को बारामूला के गुलमर्ग में LOC के पास सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में एक पोर्टर की मौत हो गई और सेना  4 जवान घायल हो गए हैं। हमले के बाद इलाके में सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन का वाहन जा रहा था, तभी अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें सेना की मदद करने वाले पोर्टर की मौत हो गई। इसके अलावा हमले में घायल हुए चारों जवानों को श्रीनगर के बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी सेक्टर में LOC से घुसपैठ की होगी।

एक दिन में दूसरा आतंकी हमला

एक दिन के अंदर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का दूसरा हमला है। इससे पहले सुबह पुलवामा जिले के बटगुंड में एक मजदूर को आतंकियों ने गोलीमारी थी। मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं सुबह ही श्रीनगर में गनबाग इलाके में एक गैर कश्मीरी युवक का शव मिला था। पुलिस के मुताबिक मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला एमडी जाहुद था।

गांदरबल में हमले की टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर में हमले का पैटर्न आतंकी बार-बार बदल रहे हैं। इससे पहले गांदरबल जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।। हमला शाम को गांदरबल के सोनमर्ग में एक निर्माणाधीन सुरंग के पास हुआ था। इस हमले में मारे गए पांच लोग गैर-स्थानीय थे, जिनमें दो अधिकारी वर्ग के और तीन श्रमिक थे। इनके अलावा हमले में एक स्थानीय डॉक्टर की भी मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी TRF नामक आतंकी संगठन ने ली थी

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान