कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया BRS का दफ्तर (फोटो- सोशल मीडिया)  
देश

तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया BRS का दफ्तर: तोड़फोड़, कुटाई और जमकर कटा बवाल

इधर देश में इस समय बिहार विधानसभा चुनाव की धूम है उधर तेलंगाना में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा बवाल करते BRS के दफ्तर पर हमला बोल दिया जमकर बवाल काटा और ऑफिस में आग लगाकर कांग्रेस का झंडा फहराया।

सौरभ शर्मा

Telangana Congress Attacks BRS Office: तेलंगाना की राजनीति में आज नया भूचाल आ गया यहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा भयंकर बवाल मचा दिया, राज्य के खम्मम जिले के मनुगुरु इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के स्थानीय दफ्तर पर धावा बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखे फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे बवाल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते और हाथापाई करते दिख रहे हैं। इस घटना ने राज्य में एक नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

BRS समर्थकों द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर ऑफिस में घुसे। वीडियो में जलता हुआ फर्नीचर, धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, बीआरएस दफ्तर पर हमला करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इमारत के ऊपर अपना झंडा भी फहरा दिया। बीआरएस ने एक्स पर दावा किया कि इस झड़प के दौरान उनके कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

'कांग्रेस का मतलब अत्याचार' घटना पर BRS का पलटवार

इस हमले के बाद बीआरएस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस का मतलब है अत्याचार और दमन। कांग्रेस के चमचे एक हाथ में संविधान पकड़ते हैं और दूसरे से संवैधानिक मूल्यों की हत्या करते हैं।" बीआरएस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर आप इस तरह की गुंडागर्दी और धौंस से लोगों को दबाने की कोशिश करेंगे तो वह दिन आएगा जब जनता खुद कांग्रेस के नेताओं को फांसी पर लटका देगी। यह बयानबाजी दोनों दलों के बीच तनाव को और बढ़ा रही है।

कांग्रेस का दावा: हमारे दफ्तर पर कब्जा हुआ था

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अपनी कार्रवाई को सही ठहराया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि बीआरएस की सरकार के दौरान उनके कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय के विधायक ने पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय पर कब्जा किया और उसे बीआरएस के गुलाबी रंग में रंगवा दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि "हमें अपना ऑफिस वापस चाहिए"। हंगामे की सूचना मिलते ही हालात को काबू करने के लिए पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान