-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Mp Priyanka Gandhi On 12 Day Wayanad Tour Workers Express Displeasure
वायनाड में घिरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही उठाए सवाल, पार्टी पर गहराया संकट!
- Written By: पूजा सिंह
Priyanka Gandhi: सांसद प्रियंका गांधी 12 दिनों के लिए वायनाड दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने कई सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समय के लिहाजे से यह दौरा ठीक नहीं है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Priyanka Gandhi’s Wayanad Visit: सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का वायनाड दौरा कार्यकर्ताओं के बीच हलचल का कारण बन गया है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दौरे के आयोजन और उसके तरीकों को लेकर नाराजगी जताई है। जिसके बाद पार्टी के भीतर चल रहे आंतरिक विवादों और प्रियंका की गतिविधियों के प्रति स्थानीय नेताओं की उपेक्षा ने इस असंतोष को और बढ़ा दिया है।
प्रियांका गांधी 11 सितंबर से 22 सितंबर तक 12 दिनों का वायनाड दौरे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान न तो भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम हुए और न ही स्थानीय कांग्रेस इकाई उनकी गतिविधियों से जुड़ी दिखी। वहीं शुक्रवार को इस दौरे में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी भी उनसे जुड़ गए।
कार्यकर्ताओं ने की आत्महत्या पर साधी चुप्पी
वायनाड कांग्रेस इकाई हाल ही में गंभीर आंतरिक समस्याओं का सामना कर रही है, जिनमें पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष एनएम विजयन और उनके बेटे की आत्महत्याएं शामिल हैं। इन घटनाओं के बावजूद प्रियंका गांधी ने इस संकट के प्रति कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा और असंतोष फैल गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
कार्यकर्ताओं को नहीं दी कार्यक्रम की जानकारी
प्रियंका गांधी की चुप्पी और उनके दौरे की गतिविधियां पार्टी के भीतर एकता की कमी और असंतोष को दर्शाती हैं। स्थानीय नेताओं का मानना है कि प्रियंका को पार्टी की आंतरिक समस्याओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए। इस बारे में वायनाड जिला कांग्रेस प्रमुख एन डी अप्पाचन ने कहा, ‘हमें उनके कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जाती। सब कुछ उनके दफ्तर से तय होता है। वह स्थानीय राजनीति में शामिल नहीं होना चाहतीं।’
‘प्रियंका का दौरा समय के लिहाज से सही नहीं’
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, प्रियंका का यह दौरा समय के लिहाज से सही नहीं है, क्योंकि अभी विधानसभा का सत्र चल रहा है। वायनाड की सात विधानसभा सीटों में से पांच कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ के पास हैं। विपक्ष के लिए यह सत्र सरकार पर दबाव बनाने का अवसर है, ऐसे में स्थानीय नेताओं का ध्यान वायनाड पर बंटना पार्टी के लिए असुविधाजनक माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : अमेरिका के H1-B वीजा शुल्क पर भारत में सियासत गरमाई, मोदी पर हमलावर हुआ विपक्ष, बिफरे केजरीवाल
प्रियंका कई कार्यक्रमों में हुईं शामिल
बताया जा रहा है कि, पिछले एक हफ्ते में प्रियंका ने कई धार्मिक नेताओं, लेखकों, भू-संरक्षक चेरुवायल रामन जैसे पद्मश्री विजेताओं और भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने सुल्तान बथेरी में एक आंगनबाड़ी का उद्घाटन किया और बच्चों के लिए खिलौने खरीदकर वहां पहुंचाए। इसके साथ ही गुरुवार को वे मुत्तिल स्थित वायनाड मुस्लिम ऑर्फनेज गईं, लेकिन कांग्रेस सहयोगी आईयूएमएल (IUML) को उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई।
Mp priyanka gandhi on 12 day wayanad tour workers express displeasure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














