मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव 
देश

मोहन यादव बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-शाह समेत BJP के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

शुभम सोनडवले

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) और मनोनीत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) और जगदीश देवड़ा (Jagdish Dewda) का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को भोपाल में होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

इससे पहले दिन में, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा। भाजपा विधायक दल ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मोहन यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

मोहन यादव ने कहा, "मैं बीजेपी का सिपाही हूं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यह अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मुझे खुशी है कि पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी के अलावा पूरे प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई। मुझे उम्मीद है कि सबके साथ मिलकर मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों को आगे बढ़ाऊंगा।"

https://twitter.com/ANI/status/1734265344217489640

कौन है मोहन यादव

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। उन्होंने BSC, LLB, MA, MBA और PhD समेत कई शैक्षणिक डिग्रियां हासिल की है। उनका राजनीतिक करियर 1982 में शुरू हुआ, जब वह माधव साइंस कॉलेज छात्र संघ के सह-सचिव बने। इसके बाद वह 1984 में अध्यक्ष बने। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख के रूप में भी काम किया। 1988 में वे ABVP, मध्य प्रदेश के प्रदेश सह-मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1989 से 1990 तक परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री भी रहे। 1991-92 में वे परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रहे।

2013 में पहली बार बने विधायक

यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण की सीट से विधायक बने थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। इससे पहले 2 जुलाई, 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। यादव ने 2023 के चुनाव में 13,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 में से 163 सीट जीतकर कांग्रेस (66 सीट) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया और मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए थे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत