(डिज़ाइन फोटो) 
देश

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल फिर शुरू, हुआ था हैक, आ रहे थे क्रिप्टोकरेंसी के वीडियो

सुप्रीम कोर्ट के ‘हैक' हुए यूट्यूब चैनल पर बीते शुक्रवार को सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बीते शुक्रवार को ‘हैक' हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स' निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ‘हैक' हुए यूट्यूब चैनल पर बीते शुक्रवार को सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं हैं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर बीते शुक्रवार को अपलोड किए गए नोटिस में कहा गया, ‘‘सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है और इसकी सेवाएं चालू हैं। भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बीते शुक्रवार को ‘हैक' हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स' निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था। हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था लेकिन उसके नीचे लिखा था, ‘‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी टू बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।''

वहीं सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक नोटिस में कहा गया था, ‘‘सभी को सूचित किया जाता है कि उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बाधित हो गई हैं। शीर्ष अदालत के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं शीघ्र ही पुनः आरंभ कर दी जाएंगी।''

दरअसल सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक हो गया था जानकारी के मुताबिक, अब चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा था। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे थे।

बाद में वेबसाइट पर एक और नोटिस अपलोड करते हुए कहा गया कि ‘यूट्यूब' चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है और सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं। शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी