-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Rape Murder Agitating Junior Doctors Resumes Duty Today After 42 Days
कोलकाता केस: 42 दिन बाद आज ड्यूटी पर होंगे डॉक्टर्स, नहीं करेंगे OPD में काम, क्या होगा संदीप घोष का नार्को टेस्ट
- Written By: राहुल गोस्वामी
बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स आज अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। वे इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं में आंशिक रूप से काम करेंगे। OPD में वे फिलहाल काम नहीं करेंगे।

पश्चिम बंगाल: फिर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर्स आज यानी शनिवार, 21 सितंबर से अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। वे इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं में आंशिक रूप से काम करेंगे। वहीं वे अब राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में भी जाएंगे। हालांकि, OPD में वे फिलहाल काम नहीं करेंगे।
जानकारी हो कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बीते 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर के बाद जूनियर डॉक्टर्स पिछले 42 दिनों से हड़ताल पर थे। उन्होंने बीते 19 सितंबर को काम पर लौटने की घोषणा की थी। वहीं डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना भी खत्म कर दिया है।
यहां पढ़ें – पीएम मोदी अमेरिका रवाना, क्वाड समिट में लेंगे हिस्सा, बैठक में इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
इस बाबत आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने बीते शुक्रवार शाम को अपनी ‘काम बंदी’ वापस ले ली और आज यानी शनिवार से सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं देने के लिए आंशिक रूप से ड्यूटी पर लौटने की घोषणा की।
डॉक्टरों ने 42 दिनों से जारी गतिरोध को समाप्त करते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से सॉल्ट लेक स्थित CBI कार्यालय तक मार्च निकालने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। वे स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पर एक हफ्ते से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे थे। यह जुलूस ‘स्वास्थ्य भवन’ से शुरू हुआ और चार किलोमीटर की दूरी तय करके सीजीओ कॉम्प्लेक्स पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच जल्द पूरी करने की मांग की गई।
यहां पढ़ें – आतिशी आज लेंगी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ, बनेंगी दिल्ली की सबसे युवा CM
डॉक्टरों ने कहा है कि वे बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में काम नहीं करेंगे, लेकिन आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में आंशिक रूप से काम करेंगे। एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, “आज हम अपनी ‘काम बंदी’ वापस ले रहे हैं। कल से हम आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यों में आंशिक रूप से शामिल होंगे।”
उन्होंने कहा कि चिकित्सक राज्य के बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों में पहुंचेंगे और साथ ही डॉक्टर आर जी कर की स्मृति में ‘अभया’ क्लीनिक भी स्थापित करेंगे। एक अन्य प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने कहा, “हालांकि, अगर (सरकार द्वारा) आश्वासन और वादे पूरे नहीं किए गए तो हम फिर से अपना आंदोलन शुरू करेंगे।”
दरअसल मुख्य सचिव मनोज पंत ने आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों और राज्य कार्य बल के बीच बीते बुधवार को हुई बैठक के दौरान चर्चा किए गए मुद्दों के आधार पर स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा और उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाने के वास्ते निर्देश जारी किए और कहा कि इन आदेशों को तत्काल लागू किया जाए। इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।
वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले कोलकाता पुलिस प्रमुख विनीत गोयल का तबादला कर दिया था और उनके स्थान पर मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया था, साथ ही चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशकों को भी पद से हटा दिया था। पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष का पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। घोष वर्तमान में CBI की हिरासत में हैं।
वहीं CBI ने मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के नार्को टेस्ट के लिए बीते शुक्रवार, 20 सितंबर को सियालदह कोर्ट में याचिका लगाई है । एजेंसी पूर्व ताला पुलिस स्टेशन प्रभारी अभिजीत मंडल का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराना चाहती है। कहा जा रहा है कि संदीप घोष ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं कोर्ट ने घोष और अभिजीत मंडल की CBI हिरासत आगामी 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। अब 23 सितंबर को नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर CBI की याचिका पर सुनवाई होना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kolkata rape murder agitating junior doctors resumes duty today after 42 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMराजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 10:12 PMमराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Jul 09, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














