सुनील पाल (फोटो- नवभारत) 
देश

किडनैपिंग के बाद घर पहुंचे सुनील पाल ने बताई आपबीती, कहा- फ्लाइट का टिकट और 20 हजार देकर भेजा वापिस

कॉमेडियन सुनील पाल को चाहनेवालों और करीबियों के लिए राहत भरी खबर है। किडनैपिंग के बाद पाल घर वापस आ चुके हैं। वापसी के बाद उन्होंने सारी कहानी बताई है...

Saurabh Pal

मुंबई: कॉमेडियन सुनील पाल को चाहनेवालों और करीबियों के लिए राहत भरी खबर है। किडनैपिंग के बाद पाल घर वापस आ चुके हैं। वापसी के बाद उन्होंने सारी कहानी बताई है कि कैसे वह किडनैपर्स के जाल में फंसे और उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सुनील ने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर को हरिद्वार में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। किडनपैर्स ने ही टिकट बुक करवाकर 50 परसेंट अडवांस भी दिया था।

सुनील ने बताया, घटना 2 दिसंबर की है। उनको इवेंट के लिए एक कार दी गई थी और बीच रास्ते में कार बदल गई। वह बताते हैं, 'दूसरी गाड़ी में चेंज करने के बाद मैं डर गया कि कहां लेकर जा रहे हैं। उनको पता नहीं था कि कहां पहुंच गए हैं। इस दौरान किडनैपरों ने मुझसे कहा कि 20 लाख रुपये चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने डरते-डरते बोला कि 20 लाख नहीं है। मैं 10 लाख ट्राई कर सकता हूं। किडनैपर एटीएम कार्ड मांग रहे थे। मैंने बताया, ये सब मैं रखता नहीं हूं।

इसके बाद उन लोगों ने गाड़ी में बिठाकर किसी अन्य जगह लेकर गए। ट्रांजैक्शन किए 3-4 दोस्तों से पैसे मंगवाए। उन्होंने ट्रांसफर किए। रात को 9 से सुबह 4 बज गए। लेकिन उनका ट्रांजैक्शन होता तो पता नहीं किसको देना होता था। लंबा टाइम लग जाता था। 6 बजे तक उनको 10 लाख चाहिए थे, लेकिन मैक्सिमम साढ़े सात आठ लाख की रिक्वायरमेंट हो चुकी थी।

किडनैपर्स ने फ्लाइट के पैसे दिए उन्होंने मुझे बोला कि आपको छोड़ देते हैं। आपका आना फ्लाइट से करवाया था, जाना भी फ्लाइट से करवाएंगे। ये 20,000 जेब में रखिए। आंखों में पट्टी बांधकर उन्होंने बाहर बुलाया और बोला 10-12 मिनट में निकल जाएंगे। वह इस तरह फ्लाइट मुंबई पहुंचे। सुनील ने बताया कि किडनैपर्स ने उन्हें 35,000 रुपये अडवांस दिए थे। वादा किया था कि दिल्ली पहुंचकर 50 परसेंट और दे दिए जाएंगे।

बता दे कि कॉमेडियन सुनील पाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी पत्नी ने 3 दिंसबर को दर्ज कराई थी। सुनील की पत्नी ने दर्ज शिकायत में बताया था कि वह पिछले कई घंटों से लापता हैं। दरअसल, सुनील पाल अक्सर ही अपने शोज के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं। कॉमेडियन की पत्नी ने बताया कि सुनील मुंबई के बाहर शो करने के लिए गए थे। मंगलवार को उन्हें वापस लौटना था, लेकिन वो अब तक नहीं आए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें