सिक्किम में लैंडस्लाइड सोर्स- (@ANI)
देश

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

Rainfall Impact In Sikkim: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भूस्खलन के बाद लोगों को काफी मुश्किलें आ रही है। दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों पर फिर से बसने का सवाल है। सरकार ने राहत कैंप पहुंचाया।

नितिन कुमार राय

Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के युक्सोम-ताशिडिंग निर्वाचन क्षेत्र के रिम्बी गांव में लगातार भारी बारिश के कारण जबरदस्त भूस्खलन हुआ है। जिससे 32 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गए। कई परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों और बनाए गए राहत शिविर में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूस्खलन के कारण ऊपरी ढलानों से मिट्टी, पत्थर और मलबा निचले इलाकों की ओर आ गया, जिससे रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

जोखिम वाले इलाकों से निकल रहे

भूस्खलन के खतरे को देखते हुए, प्रभावित परिवारों को जोखिम वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्यालशिंग जिले के रिम्बी और सिंगनिथम वार्डों में अगस्त से ही भूस्खलन हो रहा है, और हाल की घटना में 32 परिवार बेघर हो गए हैं और उनके पास रहने के लिए जमीन भी नहीं बची है। रिम्बी गांव के 32 परिवारों के पास न तो घर बचे हैं और न ही रहने के लिए जमीन, उनके मवेशियों को भी दूसरी जगह ले जाना पड़ा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि ने प्रभावित परिवार को राहत शिविरों में पहुंचा दिया है।

जिला प्रशासन की प्रभावित परिवार पर नजर

लैंडस्लाइड की घटना के बाद जिला प्रशासन और सिक्किम सरकार ने मिलकर उन प्रभावित परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था की है, जो बहुत मुश्किल हालात में थे। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। शनिवार सुबह-सुबह, स्थानीय लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए अपना सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने राहत कैंप तो लगाया है, लेकिन वहां सभी के रहने की जगह नहीं है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।

सड़के बाधित और यातायात प्रभावित

इस आपदा से इलाके में आवाजाही पर भी असर पड़ा है। भूस्खलन के मलबे की वजह से स्थानीय सड़कें और संपर्क बाधित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से राहत और जोखिम वाली जगहों पर रह रहे परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल मदद की मांग की है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को स्थिति पर चिंता जताई और निवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार रिम्बी के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज