एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, सीईओ, अयोध्या श्री राम मंदिर (सोर्स- @ShriRamTeerth)
देश

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra On CEO Selection: मंदिर में सीईओ की नियुक्ति को लेकर ट्रस्ट के महासचिव ने सफाई देते हुए कहा कि जितेंद्र मिश्र 11 अगस्त को पहली पाली में इंटरव्यू में शामिल हुए थे।

नितिन कुमार राय

Ram Mandir CEO Selection Process: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से सीईओ के चयन को लेकर अलग-अलग मीडिया मंच पर चल रहे दावों पर सफाई दी है। ट्रस्ट ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताया है। ट्रस की ओर से बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। महासचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की चयन प्रक्रिया में शामिल न होने का दावा भ्रामक है। वे 11 अगस्त को पहली पाली में इंटरव्यू दिए थे। ट्रस्ट के पास चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रमाण हैं।

5585 एप्लिकेशन का हुआ था स्क्रीनिंग

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि CEO पद के लिए 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसका तकनीक आधारित स्क्रीनिंग किया गया। स्क्रीनिंग की प्रकिया तीन शहर में आयोजित की गई- दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर में। इनमें से 16 उम्मीदवारों को अंतिम दौर के लिए चुना गया। इन सभी का फिजिकल इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में हुआ। जितेंद्र मिश्र भी 11 अगस्त की पहली पाली में इंटरव्यू दिए थे।

ट्रस्ट ने क्यों दी सफाई?

श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह सफाई ऐसे समय में आई है जब कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। उनके बारे में दावा किया गया कि वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे। ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया पर चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी टाइमलाइन भी साझा की है।

चयन प्रक्रिया के लिए बनी थी समिति

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से सीईओ के चुनाव के लिए 6 जुलाई को एक खोज समिति का गठन किया गया था। इस समिति के सामने देश भर से कुल 5,585 आवेदन आए थे। इन सभी आवेदनों की दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर में तकनीक आधारित कई दौर की जांच की गई। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया की गई। कड़े चरणों को पार करने के बाद 16 लोगों का अयोध्या में आमने-सामने इंटरव्यू हुआ।

जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू पर ट्रस्ट की सफाई

ट्रस्ट ने प्रेस रिलीज में स्पष्ट कर दिया कि जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू में शामिल न होने की बात सही नहीं है। चयन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड में उनकी मौजूदगी दर्ज है। इतना ही नहीं, खोज समिति की ओर से सुझाए गए तीन नामों में उनका नाम भी शामिल था। स्क्रीनिंग कमिटी ने 1 सितंबर को अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें ट्रस्ट को सौंप दी थीं. इसमें तीन नाम सुझाए गए थे। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, संजय प्रतापसिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज शामिल थे। इसके बाद ट्रस्ट ने 2 सितंबर को CEO की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला

Weather Alert: राजस्थान-बिहार से यूपी तक आंधी का अलर्ट, दिल्ली में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी