HIGHLIGHTS
जल्द बांग्लादेश लौटने की मांग कर रहीं शेख हसीना
नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन
2024 से भारत में रह रहीं शेख हसीना
Sheikh Hasina Seeks Passport: जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास में नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है। इतना ही नहीं, उनके वकील ने भी लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल भेजा। शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं।
बता दें कि शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रही हैं। उधर, बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से 2024 में स्टूडेंट प्रेटेस्ट के बाद शेख हसीना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रद्द कर दिया था। जिसके बाद जनवरी 2025 में जुलाई-अगस्त के आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के मामले में उनका सामान्य पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। इतना ही नहीं अप्रैल 2025 में चुनाव आयोग ने उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र भी लॉक कर दिया था।
बता दें कि जून, 2024 में शेख हसीना के खिलाफ छात्रों ने आंदोलन किया था। दरअसल, बांग्लादेश की हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में यहां के विद्यार्थियों ने इस फैसले का विरोध किया।
बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।
जिसके बाद यहां के छात्रों ने इसका विरोध करते हुए मांग की थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर ही हो। इस मुद्दे को लेकर जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई झड़पें हुईं।
इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे। छात्रों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप के बाद शेख हसीना सरकार को घेरा जाने लगा। 5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना बांग्लादेश के सैन्य विमान से भारत आ गईं।